ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-04-2024

घर पर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, जानें बनाने की विधि

Image Source : SOCIAL Makhana Kheer Recipe भारतीय घरों में लोग मीठा खाना बेहद पसंद करते हैं।खाने के बाद अगर कुछ मीठा खाने को न मिले तो लगता है जैसे कुछ खाया ही नहीं है। हर शुभ कार्य की शुरुआत भी लोग मीठा खाकर ही करते हैं। अगर मीठा में लोगों को खीर मिल जाए तो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-04-2024
शेयर
घर पर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, जानें बनाने की विधि

Image Source : SOCIAL

Makhana Kheer Recipe

भारतीय घरों में लोग मीठा खाना बेहद पसंद करते हैं।खाने के बाद अगर कुछ मीठा खाने को न मिले तो लगता है जैसे कुछ खाया ही नहीं है। हर शुभ कार्य की शुरुआत भी लोग मीठा खाकर ही करते हैं। अगर मीठा में लोगों को खीर मिल जाए तो खाने का डबल माज़ आ जाता है। भगवान के भोग के लिए भी खीर सबसे अच्छी मानी जाती हैं। वैसे तो आमतौर पर चावल की खीर काफी मशहूर है और लोग उसे ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको चावल की नहीं, बल्कि मखाना के खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे जो स्‍वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। मखान को गुणों का खान कहा गया है, ये आपकी पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से जहां तनाव से राहत मिलती हैं तो दूसरी ओर अच्छी नींद भी अच्छी आती है और वजन भी आसानी से कम किया जा सकता है, तो चलिए आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं मखाने के  खीर की रेसिपी?

मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री

2 कप मखाना, 2 चम्मच घी, थोड़ा सा इलाइची पाउडर, एक लीटर दूध, स्वादानुसार शक्कर, बादाम, पिस्ता, काजू  टुकड़ों में कटा हुआ

ऐसे बनाएं मखाने की खीर

मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा सा घी डालकर मखानों को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब एक गहरा पैन रखें और उसमें 1 लीटर दूध डालकर उबाल लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसके बाद इसमें भूनें हुए मखाने डाल दें। जब तक मखाने उबल रहे हैं तब एक पैन लें और सभी ड्राइफ्रूट्स को काटकर घी में डालकर रोस्ट करें। मखाने दूध में एकदम पिघल जाने चहिये। जब मखाने दूध में अच्छी तरह मिल जाये और खीर हल्की गाढ़ी होने लगे तब इसके बाद इसमें सभी ड्राई फूट्स डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं। इसके बाद खीर में इलायची पाउडर और शक्कर डालकर मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। आपका मखाना खीर तैयार है आप चाहे तो खीर को गर्म या ठंडा सर्व कर सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर