ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 06-09-2024

मखाने से बनाएं स्वादिष्ट मेवा पाग, सबसे आसान है मिठाई की ये रेसिपी

Image Source : SOCIAL मखाना मेवा पाग रेसिपी फूल जैसा हल्का लेकिन सेहत के लिए बहुत दमदार होता है मखाना। आपको मखाने जरूर अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। मखाने को आप कई तरह से खा सकते हैं। ज्यादातर लोग रोस्टेड मखाने खाते हैं। आप इन्हें खीन में भी डाल सकते हैं।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-09-2024
शेयर
समाचार
मखाने से बनाएं स्वादिष्ट मेवा पाग,  सबसे आसान है मिठाई की ये रेसिपी

Image Source : SOCIAL

मखाना मेवा पाग रेसिपी

फूल जैसा हल्का लेकिन सेहत के लिए बहुत दमदार होता है मखाना। आपको मखाने जरूर अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। मखाने को आप कई तरह से खा सकते हैं। ज्यादातर लोग रोस्टेड मखाने खाते हैं। आप इन्हें खीन में भी डाल सकते हैं। अगर कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप मखाने से स्वादिष्ट मेवा पाग भी बना सकते हैं। मखाना मेवा पाग बनाने के लिए आपको कुछ ड्राई फूट्स की जरूरत होगी। बिना मावा और दूध के आप इस मिठाई को तैयार कर सकते हैं। जानिए मखाना मेवा पाग बनाने की आसान रेसिपी क्या है?

मखाना मेवा पाग बनाने की रेसिपी:

पहला स्टेप- मखाना मेवा पाग बनाने के लिए आपको करीब 1 बड़ा बाउल मखाने लेने हैं और इन्हें 2 चम्मच घी डालकर रोस्ट कर लें। मखाने जब तक अंदर से कुरकुरे न हो जाएं आपको इन्हें भूनना है।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही से मखाने निकाल लें और इसी कड़ाही में 1 स्पून घी डालकर काजू बादाम को रोस्ट कर लें। इसके बाद 1 स्पून घी में नारियल का बुरादा भी सुनहरा होने तक भून लें।

तीसरा स्टेप- मखाने जब ठंडे हो जाएं तो इसे मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर जैसा पीसकर तैयार कर लें। बाकी मेवा को बारीक काट लें। किशमिश साफ कर लें और भुने हुए नारियल को एक जगह मिला लें।

चौथा स्टेप- अब एक पैन में चीनी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी आपको बर्फी जमाने के जैसी ही तैयार करनी है। आपको 2 तार की गाढ़ी चाशनी बनानी है। चाशनी में स्वाद के लिए इलायची पाउडर मिला दें।

पांचवां स्टेप- अब तैयार चाशनी में पिसा हुआ मखाना और बाकी के सारे मेवा डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब पूरा बैटर हल्का कड़ाही छोड़ने लगे तो इसे किसी प्लेट में निकाल लें। प्लेट को पहले घी से ग्रीस कर लें।

छठा स्टेप- बैटर को फैलाकर अच्छी तरह से सेट कर लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। हल्का ठंडा होने के बाद इसे अपनी पसंदीदा शेप में काट दें। तैयार है मखाना मेवा पाग। इस मिठाई को व्रत में भी खा सकते हैं।

सातवां स्टेप- बिना झंझट के आप आसानी से मखाना मेवा पाग तैयार कर सकते हैं। इस मिठाई को बनाने में आपको बहुत कम समय लगेगा और स्वाद इतना पसंद आएगा कि आप इस रेसिपी को दोबारा जरूर ट्राई करेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर