ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 22-08-2023

बच्चों के साथ Chandrayaan-3 की लैंडिंग देखने को बेताब हैं Kareena Kapoor Khan, बोलीं

Chandrayaan-3: 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत एक नई स्पेस क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है. चांद के साउथ पोल पर पहली बार कोई ह्यूमन मिशन दस्तक देने जा रहा है. अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो भारत का चंद्रयान-3 एक नया इतिहास रचेगा. 23 अगस्त की शाम को …

भौगोलिक संदर्भ

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-08-2023
शेयर
बच्चों के साथ Chandrayaan-3 की लैंडिंग देखने को बेताब हैं Kareena Kapoor Khan, बोलीं

Chandrayaan-3: 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत एक नई स्पेस क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है. चांद के साउथ पोल पर पहली बार कोई ह्यूमन मिशन दस्तक देने जा रहा है. अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो भारत का चंद्रयान-3 एक नया इतिहास रचेगा. 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इसरो के साथ हर देशवासी बेसब्री से गर्व के इस पल का इंतजार कर रहा है. इस लिस्ट में अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम भी शामिल हो गया है. जो बच्चों के साथ इस पल को दिल थामकर देखेगी.

झीलें और नदियां

चंद्रयान-3 की लैंडिंग बच्चों के साथ देखेंगी करीना

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी हाल ही में एक इवेंट के दौरान चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वो चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखने के लिए बेताब हैं. दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं करीना कपूर खान ने कहा कि, “ मैं इस गर्व के पल के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. मेरा प्लान है कि मैं तैमूर और जेह के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव एक्सपीरियंस करूं.”

बातचीत के दौरान करीना कपूर ने कहा कि, “ ये भारत और हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है. आप अपने दिल में गर्व के इस भाव को साफ महसूस कर सकते हैं. भारतीय होने के नाते हम सब इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं अपने बच्चों के साथ इसे दिल थामकर देखूंगी.”

यहां देख सकते हैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव

समाचार

दरअसल 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त तय किया गया है. इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यूट्यूट हैंडल और डीडी नेशनल चैनल पर लैंडिंग को लाइव प्रसारित किया जाएगा.

https://www.youtube.com/live/5XvI18dMR-w?feature=share

यह खबर शेयर करें
शेयर