ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
इंदौर · 3 मिनट पहले

मक्सी तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बने राजेश जैन युवा, हेमंत वेदमुथा को महामंत्री की जिम्मेदारी

इंदौर में हुई ट्रस्ट मंडल की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा, तीर्थ के विकास और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 3 मिनट पहले
शेयर
मक्सी तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बने राजेश जैन युवा, हेमंत वेदमुथा को महामंत्री की जिम्मेदारी

इंदौर। मालवा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री मक्सी पार्श्वनाथ स्थित श्री राज राजेंद्रसूरी गुरु ज्ञान मंदिर ट्रस्ट मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित केसरी वाटिका में आयोजित बैठक में तीर्थ के विकास, धार्मिक गतिविधियों के संचालन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

द्विशताब्दी गुरुराज स्पर्श चातुर्मास के अंतर्गत विराजित गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज साहेब एवं वरिष्ठ मुनिराज श्री विद्वदरत्न विजयजी महाराज साहेब ने अपने श्रीमुख से नवीन ट्रस्ट मंडल की घोषणा की। इसमें इंदौर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजेश जैन युवा को ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि मक्सी निवासी हेमंत वेदमुथा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवीन ट्रस्ट मंडल में इन्हें मिली जिम्मेदारी

घोषित पदाधिकारियों के अनुसार, दिलीप जैन (बेंगलुरु) और अंशुल जैन गिरिया (उज्जैन) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। धर्मचंद बोहरा (इंदौर) को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कोलन (जावरा) को सहमंत्री तथा सौरभ डुंगरवाल (इंदौर) को प्रचारमंत्री नियुक्त किया गया।

वहीं, हीराचंदजी जैन (हैदराबाद), अशोक शाह (नैनावा), संजय कोठारी (उज्जैन), रजत मेहता (उज्जैन), दिलीप जैन (कड़पा), हंसराज कटारिया (मक्सी), डॉ. अश्विन ओसवाल (मक्सी) और शैलेन्द्र तल्लेरा (उज्जैन) को ट्रस्टी बनाया गया है।

तीर्थ के विकास और व्यवस्थाओं को मिलेगी गति

नवीन ट्रस्ट मंडल की घोषणा के साथ ही मक्सी तीर्थ के सर्वांगीण विकास, धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन और व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। बैठक में इन विषयों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समाजजनों को उम्मीद है कि नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश जैन युवा, महामंत्री हेमंत वेदमुथा सहित सभी पदाधिकारी और ट्रस्टी आपसी समन्वय, समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करेंगे। नए ट्रस्ट मंडल के नेतृत्व में तीर्थ की धार्मिक, सामाजिक और व्यवस्थागत गतिविधियों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर