ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 16-05-2024

Indore NewsWeather:इंदौर में 20 जून को आएगा मानसून, मौसम विभाग ने कहा

इंदौर मानसून इंदौर के लिए अच्छी खबर आई है। इंदौर में 20 मई को मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या इसके आसपास इंदौर, भोपाल तक पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले मानसून मप्र में दाखिल होने की …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-05-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Indore NewsWeather:इंदौर में 20 जून को आएगा मानसून, मौसम विभाग ने कहा

इंदौर मानसून

इंदौर के लिए अच्छी खबर आई है। इंदौर में 20 मई को मानसून आ सकता है। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या इसके आसपास इंदौर, भोपाल तक पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले मानसून मप्र में दाखिल होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इनमें 104 से 106% तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल संभाग में कम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश 100% होने की संभावना है।

नक्शे देखें

दस साल में पहली बार मई में इतनी कम गर्मी

दस साल में पहली बार यह हुआ है कि मई के महीने में इतनी कम गर्मी पड़ रही है। इस साल मई की शुरुआत के 15 में से सिर्फ एक दिन अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं दस दिन तक अधिकतम तापमान एक से तीन डिग्री तक सामान्य से कम रहा और चार दिन सामान्य तापमान रहा। बुधवार लगातार चौथा दिन रहा जब दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 38.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मई के बचे 16 दिनों की बात की जाए तो बहुत ज्यादा गर्मी के आसार नहीं हैं। अंडमान में समय पर मानसून की गतिविधि शुरू हो चुकी हैं और इसी के साथ मप्र में भी प्री-मानसून की गतिविधि शुरू हो जाएगी। 17 मई से ही एक और विक्षोभ आने से बादल बारिश शुरू हो जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर