ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 15-03-2024

बार-बार फटते हैं होंठ तो करें इस विटामिन का इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

Image Source : SOCIAL vitamin e for lips Vitamin e for chapped lips: पानी की कमी से हो या फिर ड्राईनेस की वजह से, होंठों का फटना सबको परेशान करता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम बहुत कुछ होठों पर लगाते हैं उसके बाद भी होंठ फटे हुए रहते हैं। ऐसे में आप फटे ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-03-2024
शेयर
बार-बार फटते हैं होंठ तो करें इस विटामिन का इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

Image Source : SOCIAL

vitamin e for lips

Vitamin e for chapped lips: पानी की कमी से हो या फिर ड्राईनेस की वजह से, होंठों का फटना सबको परेशान करता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम बहुत कुछ होठों पर लगाते हैं उसके बाद भी होंठ फटे हुए रहते हैं। ऐसे में आप फटे होंठों के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इस समस्या में बेहद कारगर तरीके से काम कर सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या आपको अपनी स्किन पर इसे सीधेतौर पर लगाना है, तो नहीं। आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हुए इसे अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। तो, जानते हैं फटे होंठों के लिए कैसे करें विटामिन ई का इस्तेमाल।

फटे होंठों के लिए कैसे करें विटामिन ई का इस्तेमाल

फटे होंठों के लिए आपको शिया बटर में मिलाकर विटामिन ई लगाना है। इसके लिए आपको करना ये है कि एक छोटी सी डिब्बी में शिया बटर निकाल लें और इसमें विटामिन ई के 1 या 2 कैप्सूल मिला लें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे अपने होंठों पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें और इसे ऐसे ही छोड़ दें आप इसे दिन में तीन बार तो जरूर लगाएं। कुछ नहीं तो, रात में इसे जरूर होंठों पर लगाकर सोएं। ऐसा करना होंठों के लिए फायदेमंद है।

Image Source : SOCIAL

vitamin e chia butter for lips

फटे होंठों के लिए विटामिन ई के फायदे

फटे होंठों के लिए विटामिन ई बेहद कारगर तरीके से काम करता है। ये होंठों की स्किन को हाइड्रेट करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके अलावा ये होंठों की डैमेज स्किन को सही करता है और फिर इनकी बनावट को बेहतर बनाता है। इस प्रकार से ये होंठों के लिए अच्छा है। साथ ही ये लंबे समय तक होंठों की स्किन के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और फिर इनकी टोनिंग में मददगार है।

तो, बस फटे होंठों को हेल्दी रखने के लिए आप विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और फिर होंठों को फटने से रोकता है। इसके अलावा आप पानी पिएं और अपने फटे होंठों पर नारियल तेल लगाएं जो कि स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर
ताजा खबर पढ़ें