ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 02-09-2024

एंग्जायटी और डिप्रेशन से निकलना है बाहर तो हर रोज़ आधे घंटे करें सिर्फ यह काम

Image Source : SOCIAL एंग्जायटी में वॉक के फायदे, इन दिनों लोग डिप्रेशन और अवसाद की चपेट में बहुत आ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हमारी बदलती जीवनशैली है। लाइफ स्टाइल में आए इन बदलावों की वजह से व्यक्ति आजकल दिन ब दिन स्ट्रेस लेने लगते हैं। यह स्ट्रेस कब …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 02-09-2024
शेयर
एंग्जायटी और डिप्रेशन से निकलना है बाहर तो हर रोज़ आधे घंटे करें सिर्फ यह काम

Image Source : SOCIAL

समाचार

एंग्जायटी में वॉक के फायदे,

इन दिनों लोग डिप्रेशन और अवसाद की चपेट में बहुत आ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हमारी बदलती जीवनशैली है। लाइफ स्टाइल में आए इन बदलावों की वजह से व्यक्ति आजकल दिन ब दिन स्ट्रेस लेने लगते हैं। यह स्ट्रेस कब अवसाद का रूप ले लेती है लोगों को पता ही नहीं चलता। ऐसे में मानसिक सुकून पान के लिए आपको वॉक की शुरुआत करनी चाहिए। दरअसल, आपको यह सुनकर अजीब लगेगा लेकिन वॉक करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। वॉक मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक लाभ मूड को बेहतर बनाने और चिंता को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। अवसाद कम करने के साथ ही वॉक रक्तचाप, मधुमेह और गठिया सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने और सुधारने में मदद करता है।

वॉक करने से मूड होता है बेहतर:

वॉक करने से अच्छा महसूस कराने वाले एंडोर्फिन हार्मोन्स रिलीज़ होता है जो आपके मूड को धारता है और स्ट्रेस, अवसाद और डिप्रेशन को कम करता है।जब मूड बेहतर होता है तो लोगों का मन कमा में लगता है और दिमाग में उलटे सीधे ख्याल नहीं आते हैं।साथ ही चलने से शरीर में रक्त प्रवाह का संचार बढ़ता है।नियमित रूप से पैदल चलने से मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है.

वॉक करने से बॉडी में पॉजटिव ऊर्जा का होता है संचार:

वॉक करने से सिर्फ तनाव ही कम नहीं होता है बल्कि आपके अंदर पॉजटिव ऊर्जा का संचार होता है और आप नेगटिविटी से दूर रहते हैं।साथ ही आप हमेशा एक्टिव महसूस करते हैं। पैदल चलने से नींद बेहतर आती है।तनाव से छुटकारा मिलता है।मूड अच्छा होता है।आप हमेशा एक्टिव रहते हैं।थकान कम होता है।साथ ही वजन और बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर