ब्रेकिंग
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
माखन नगर · 11 मिनट पहले

माखननगर के दिव्यांश निमोदा ने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

माखननगर के समेरिटन्स स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र दिव्यांश निमोदा ने जबलपुर में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय किक स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 11 मिनट पहले
शेयर
माखननगर के दिव्यांश निमोदा ने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

माखननगर। समेरिटन्स स्कूल माखननगर के कक्षा 10वीं के छात्र दिव्यांश निमोदा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किक स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जबलपुर में 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 10वीं राष्ट्रीय स्तर किक स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता (मेयर कप) में दिव्यांश ने सहभागिता करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

दिव्यांश की सफलता पर समेरिटन्स स्कूल के निर्देशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य जागृति सिंह सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दिव्यांश की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता ने खेल के क्षेत्र में मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व को रेखांकित किया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर