ब्रेकिंग
मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
लाइफस्टाइल · 5 मिनट पहले

दलिया और सब्जियों से बनाएं स्वादिष्ट चीजी नगेट्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएंगे पसंद

दलिया, सब्जियों और सोयाबीन से बनाएं स्वादिष्ट चीजी नगेट्स। जानिए एयर फ्रायर में कम तेल में क्रिस्पी और टेस्टी नगेट्स बनाने की आसान रेसिपी।

कंचन शर्मा
कंचन शर्मा
Reporter · 5 मिनट पहले
शेयर
दलिया और सब्जियों से बनाएं स्वादिष्ट चीजी नगेट्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएंगे पसंद

हेल्दी नाश्ता पसंद करने वालों के लिए दलिया और सब्जियों से बने चीजी नगेट्स एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकते हैं। इनमें दलिया के साथ कॉर्न, गाजर, शिमला मिर्च, मटर और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल की जाती हैं। चीज की फिलिंग इसे स्वादिष्ट बनाती है, जबकि एयर फ्रायर में तैयार करने से इसे कम तेल में भी बनाया जा सकता है।

सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक या घर आए मेहमानों के लिए आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं दलिया से बने चीजी नगेट्स बनाने की आसान रेसिपी।

चीजी नगेट्स बनाने के लिए सामग्री

आधा छोटी कटोरी दलिया

कॉर्न

गाजर

लाल और पीली शिमला मिर्च

मटर

अदरक और लहसुन

हरी मिर्च

भीगी हुई सोयाबीन की बड़ी

नमक स्वादानुसार

हल्दी पाउडर

गरम मसाला

चाट मसाला

लाल मिर्च पाउडर

हरा धनिया

ब्रेड या बेसन

चीज के छोटे टुकड़े

थोड़ा तेल या ग्रीसिंग के लिए ऑयल

ऐसे बनाएं चीजी नगेट्स

1. दलिया और सब्जियां तैयार करें

सबसे पहले दलिया को हल्का भून लें। इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छी तरह पका लें। अब चॉपर में कॉर्न, गाजर, लाल-पीली शिमला मिर्च, मटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें। इसमें भीगी हुई सोयाबीन की बड़ी भी डालकर सभी चीजों को बारीक चॉप कर लें।

2. मसाले मिलाएं

अब तैयार सब्जियों के मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें पका हुआ दलिया डालें। इसके बाद नमक, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।

3. चीज की फिलिंग करें

नगेट्स को आकार देने के लिए मिश्रण में ब्रेड का चूरा या बेसन मिलाएं। अब मिश्रण की थोड़ी मात्रा हाथ में लेकर बीच में चीज का छोटा टुकड़ा रखें और उसे चारों तरफ से अच्छी तरह कवर कर दें। इन्हें गोल या ओवल शेप में तैयार कर लें।

4. एयर फ्रायर में करें तैयार

अब एयर फ्रायर को हल्का ग्रीस करें और तैयार नगेट्स को उसमें रखें। इन्हें गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक बेक करें। आप चाहें तो इन्हें शैलो फ्राई या डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

चटनी या सॉस के साथ करें सर्व

तैयार गर्मागर्म चीजी नगेट्स को टोमैटो सॉस, हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें। बच्चों के टिफिन, सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ यह एक स्वादिष्ट स्नैक बन सकता है।

ये भी पढ़े:घर पर बनाएं स्वादिष्ट मिल्क केक, आसान रेसिपी से मिलेगा बाजार जैसा स्वाद

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नए स्थान तलाशें
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
पत्रकारिता कोर्स खोजें
कुरियर सर्विस खोजें