ब्रेकिंग
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 22-08-2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: महानिरीक्षक पंजीयन ने नर्मदापुरम के पंजीयन कार्यालयों का किया सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत महानिरीक्षक पंजीयन ने नर्मदापुरम के पंजीयक कार्यालयों का निरीक्षण किया। ऑनलाइन पंजीयन, रिकॉर्ड और सेवाओं की समीक्षा की।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 22-08-2026
शेयर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: महानिरीक्षक पंजीयन ने नर्मदापुरम के पंजीयन कार्यालयों का किया सघन निरीक्षण

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को महानिरीक्षक पंजीयन एवं उप महानिरीक्षक पंजीयन, परिक्षेत्र भोपाल द्वारा नर्मदापुरम के पंजीयन कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय नर्मदापुरम एवं मुख्यालय उप पंजीयक कार्यालय की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया को देखा और पंजीयन कराने पहुंचे पक्षकारों से सीधे फीडबैक लिया। अधिकारियों ने संपदा 2.0 पोर्टल पर कार्यरत सर्विस प्रोवाइडरों से भी संवाद कर पंजीयन प्रक्रिया को और बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।

रिकॉर्ड और कार्यालयीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों, रिकॉर्ड संधारण, दस्तावेजों के रखरखाव तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। अधिकारियों ने पारदर्शिता के साथ समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया में आवश्यक सुधारों को लेकर सकारात्मक सुझाव दिए तथा आम नागरिकों को बिना अनावश्यक परेशानी के सुगम और सुविधाजनक पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मालाखेड़ी स्कूल का भी किया निरीक्षण

पंजीयन कार्यालयों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों के दल ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मालाखेड़ी, तहसील एवं जिला नर्मदापुरम का भी निरीक्षण किया।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

यहां अधिकारियों ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किए जा रहे इस निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के साथ नागरिकों को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह खबर शेयर करें
शेयर