ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 11-07-2024

Chhatarpur News: घर में शादी के शोक के दौरान दुल्हन की चाची की मृत्यु

मृतक महिला मध्यप्रदेश के छतरपुर में शादी के दौरान दुल्हन के चाची की मौत का मामला सामने आया है। घटना छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है। जहां तड़के सुबह शादी के मंडप के नीचे भांवर कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पांव पूजने घर से शादी घर जाते वक्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-07-2024
शेयर
Chhatarpur News: घर में शादी के शोक के दौरान दुल्हन की चाची की मृत्यु

मृतक महिला

मध्यप्रदेश के छतरपुर में शादी के दौरान दुल्हन के चाची की मौत का मामला सामने आया है। घटना छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है। जहां तड़के सुबह शादी के मंडप के नीचे भांवर कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पांव पूजने घर से शादी घर जाते वक्त 40 वर्षीय संध्या पांडे पति महेश पांडे बाइक से गिरकर गंभीर घायल और हादसे का शिकार हो गई।

बता दें कि गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अब परिजनों का आरोप है कि स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर न मिलने और इलाज न हो पाने के कारण उसकी मौत हुई है। इसकी अब वे मुख्यमंत्री (CM हेल्प लाइन) में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर की शिकायत करने की बात कह रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं शादी के घर में मातम छाया हुआ है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
पत्रकारिता और समाचार उद्योग