ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 17-05-2023

Makhannagar: 7.5 करोड़ की लागत से होगा नगर का सौंद्रीकरण।

माखन नगर की कायाकल्प करने के लिए शासन ने अपने खजाने के द्वार खोल दिए, खोले भी क्यों नही यह चुनावी वर्ष जो है। करीब 7.5 करोड़ की लागत से नगर का सौंद्रीकरण होने जा रहा है। एक साल के नगर की रंगत बदलने वाली। कुछ दिनों के अंदर नगर में जोर शोर ने निर्माण कार्य प्रा…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-05-2023
शेयर

माखन नगर की कायाकल्प करने के लिए शासन ने अपने खजाने के द्वार खोल दिए, खोले भी क्यों नही यह चुनावी वर्ष जो है। करीब 7.5 करोड़ की लागत से नगर का सौंद्रीकरण होने जा रहा है। एक साल के नगर की रंगत बदलने वाली। कुछ दिनों के अंदर नगर में जोर शोर ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने बाला हे। जिसमें करीब 138 लाख की लागत से विश्राम गृह का निर्माण सिरवाड़ रोड, बागरा रोड पर 173 लाख की लागत डिवाइडर का निर्माण। वही नसीराबाद रोड पर 93.49लाख की लागत से डिवाइडर एवं सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। मंगलवारा बाजार में हाट निर्माण करीब 3.54 करोड़ की लागत बनने की योजना तैयार है।

भौगोलिक संदर्भ

जब माखन नगरी के सौंदर्यीकरण बात हो रही हो तो पंडित दादा माखन लाल चतुर्वेदी की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। सरकार ने दादा के प्रतिमा स्थल को निखारने के लिए अपने खजाने में से 35.63 लाख रूपए दिए, प्रतिमा स्थल को भव्य रूप दिया जाएगा। जिसके कारण ही नगर को नई पहचान मिली है।

भूमि पूजन कर की गई 7.5करोड़ की घोषणा।

नगर को भव्य रूप देने के लिए शासन करीब 7.5 करोड़ की राशि स्वीकृत की। जिसके भूमि पूजन का कार्यक्रम नलकूप कॉलोनी में बुधवार को रखा गया था। सांसद राव उदय प्रताप सिंह एवं विधायक विजय पाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वन के लिए नवीन परिषद अध्यक्षा रीना आकाश तिवारी अपने पार्षदो के मौजूद रहीं।

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर