ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 05-09-2023

Asia Cup : 10 सितंबर को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, कोलंबो में होगा आमना-सामना, नेपाल पर जीत से तय हुआ मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया भारत ने एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-09-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Asia Cup : 10 सितंबर को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, कोलंबो में होगा आमना-सामना, नेपाल पर जीत से तय हुआ मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा

- फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच श्रीलंका के पल्लेकल स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से काफी देर तक खेल रुका रहा।

डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 10 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा 74 रन और शुभमन गिल 67 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर फोर में पहुंच गई है। वहीं, नेपाल की टीम एशिया कप से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।

यह खबर शेयर करें
शेयर