माखन नगर · 3 मिनट पहले
अम्बरीश दीवान ‘अंबु भैया’ का आकस्मिक निधन
अम्बरीश दीवान ‘अंबु भैया’ का आकस्मिक निधन। अंतिम यात्रा 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे कमिश्नर कॉलोनी G-4, बाबई रोड से राजघाट नर्मदापुरम के लिए रवाना होगी।

गोविंद यादव
Reporter · 3 मिनट पहले
शेयर

माखन नगर। नगर के लिए दुखद समाचार है कि श्री अम्बरीश दीवान (अंबु भैया) का आकस्मिक निधन हो गया। वे आशीष दीवान एवं अमित दीवान के पिताजी तथा बृजमोहन दीवान और शशि दीवान के अनुज भ्राता थे।
उनके आकस्मिक निधन की सूचना से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों में शोक की लहर है। उनके निधन से परिजनों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है।
अंतिम यात्रा 1 अक्टूबर को
परिजनों के अनुसार श्री अम्बरीश दीवान की अंतिम यात्रा गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे उनके निज निवास कमिश्नर कॉलोनी, G-4, बाबई रोड से राजघाट, नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेगी।
Maps
यह खबर शेयर करें
शेयर
