ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
सोहागपुर · 28-07-2026

सोहागपुर के सेमरी हरचंद में गूंजा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का संदेश, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

नर्मदापुरम के सोहागपुर स्थित सेमरी हरचंद में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली और नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-07-2026
शेयर
सोहागपुर के सेमरी हरचंद में गूंजा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का संदेश, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

नए स्थान तलाशें

यह कार्यक्रम कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत गांव में मानव श्रृंखला बनाकर की गई, जिसके माध्यम से नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। इसके बाद गांव के प्रमुख मार्गों से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विवेक यादव ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने बताया कि जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

यह खबर शेयर करें
शेयर