ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
माखननगर · 1 घंटे पहले

माखननगर शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मॉडलों की प्रदर्शनी, नवाचार और तकनीक का दिखा संगम

माखननगर के शासकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, बायोगैस प्लांट, बिजली उत्पादन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल प्रदर्शित किए।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 1 घंटे पहले
शेयर
माखननगर शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मॉडलों की प्रदर्शनी, नवाचार और तकनीक का दिखा संगम

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नवाचार, आधुनिक तकनीक, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए तकनीक और पर्यावरण से जुड़े मॉडल

प्रदर्शनी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा आशी ने एनर्जी एफिशिएंट स्मार्ट सिटी का मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं अस्मिता ने विकसित भारत 2047: स्मार्ट एंड डिजिटल सिटी और वैष्णवी ने ऑटोमेटेड हाउसहोल्ड का मॉडल प्रदर्शित किया।

इसी क्रम में सलोनी चौहान ने बायोगैस प्लांट एवं इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर का मॉडल प्रस्तुत किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल और मनोज ने पीजोइलेक्ट्रिक फुटस्टेप इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर के माध्यम से कदमों से ऊर्जा उत्पन्न करने की अवधारणा को प्रदर्शित किया। वहीं चतुर्थ वर्ष की छात्रा नंदिनी और रचना ने वर्षा जल के संचयन और संरक्षण पर आधारित रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत किया।

शिक्षकों ने की विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना

प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. कविता दुबे सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के नवाचार और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सह-संयोजक श्रुतिका कांसकार ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक शीतल वर्मा ने व्यक्त किया। आयोजन में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और तकनीकी कल्पनाओं को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें