बिना वीजा घूम सकते हैं आप ये 5 खूबसूरत देश
Image Source : SOCIAL Travel Without Visa भारत एक बेहद खूबसूरत देश है और यहां आप आराम से कभी भी और कहीं भी घूम सकते हैं। लेकिन, अगर आप भारत के बाहर कहीं घूमना चाह रहे हैं तो कुछ देश हैं जहां आप बस अपने पासपोर्ट पर जा सकते हैं और ट्रेवल वीजा की जरुरत भी नहीं …


Image Source : SOCIAL
Travel Without Visa
भारत एक बेहद खूबसूरत देश है और यहां आप आराम से कभी भी और कहीं भी घूम सकते हैं। लेकिन, अगर आप भारत के बाहर कहीं घूमना चाह रहे हैं तो कुछ देश हैं जहां आप बस अपने पासपोर्ट पर जा सकते हैं और ट्रेवल वीजा की जरुरत भी नहीं है। खास बात ये है कि यहां आपको अपने यहां के कुछ लोग भी मिल जाएंगे और बिना ज्यादा पैसा खर्च किए आप यहां एक सुखद छुट्टी का भी आनंद ले सकते हैं। तो, आइए, जानते हैं आज ऐसे 5 देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा घूम सकते हैं।
बिना वीजा घूम सकते हैं आप ये 5 खूबसूरत देश-Countries To Travel Without Visa From India
1. भूटान
भूटान भारत का सबसे खूबसूरत पड़ोसी देश है। आप यहां हवाई या सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। हिमालय की पर्वत श्रृंखला में बसा ये देश बौद्ध धर्म के लिए जाना जाता है। आप यहां ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने जा सकते हैं। यहां आप कई जगहों पर घूम सकते हैं जैसे टाइगर नेस्ट, दोचुला पास, हा वैली और पुनाखा जोंग। साथ ही आप यहां कई प्रकार के बौद्ध मठों में भी घूम सकते हैं।
मॉरीशस में लोग वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने जाते हैं। इस देश में आपको कई सारे भारतीय भी मिल जाएंगे जैसे कि यूपी बिहार की तरह भोजपुरी बोलते हुए बहुत से लोग। यहां समुद्र के किनारे खड़ी पहाड़ियां हैं और उन से टकराती हुई समुद्र की लहरें भी जिनका आप आनंद लेने जा सकते हैं।
3. इंडोनेशिया
अगर आपके पास पासपोर्ट है तो आप इंडोनेशिया बीना टूरिस्ट वीजा के जा सकते हैं। यहां आप बाली जा सकते हैं और फिर नीले समंदर, मरीन लाइफ और ज्वालामुखी वाले पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं। आप पापुआ आइलैंड और जकार्ता भी घूमने जा सकते हैं।
Image Source : SOCIAL
Travel Without Visa countries
4. फिजी
अगर आप किसी आईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको फिजी जाना चाहिए। दरअसल, यहां आपको बड़े प्यारे-प्यारे गांव मिल जाएंगे। यहां आपको हिंदी बोलने वाले लोग भी मिल जाएंगे। फिजी में आप सुवा गार्डेन ऑफ स्लीपिंग जाएंट, फॉरेस्ट पार्क और फिजी म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। यहां आप 3 दिन बस 1 लाख के खर्च में बिता सकते हैं।
5. सेशेल्स
अगर आपके मन में अफ्रीका और द्विपों पर घूमने और रहने की चाहत है तो आपको सेशेल्स जाना चाहिए। यहां आप माहे और प्रसलिन आइलैंड जैसी कई खूबसूरत द्विपों पर अपना सुंदर समय गुजार सकते हैं। तो, अगर आपको कहीं भारत से बाहर घूमना है तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं।
