Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 model with 3GB ram 144Hz 4K display launched features
Xiaomi ने अपना नया मिनी एलईडी टीवी 2025 मॉडल पेश किया है। यह Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के इस टीवी को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। टीवी में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 14…


Xiaomi ने अपना नया मिनी एलईडी टीवी 2025 मॉडल पेश किया है। यह Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के इस टीवी को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। टीवी में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम है, और क्वाडकोर चिपसेट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 price, features
Xiaomi TV S Mini LED 75 2025 की कीमत के बारे में कंपनी ने यहां पर कोई खुलासा नहीं किया है। टीवी में कंपनी ने मैटेलिक फुल स्क्रीन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इस टीवी में QD-Mini LED टेक्नोलॉजी दी गई है और 512 स्वतंत्र लोकल डिमिंग जोन मिलते हैं। ये लाइट को सटीकता से कंट्रोल करते हैं और कंट्रास्ट को बढ़ाते हैं।
टीवी में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके 4K डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टीवी में Dolby Vision IQ और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही फीचर टीवी में बेहतरीन ऑडियो-विजुअल एक्सपीरियंस लेकर आते हैं। डिस्प्ले में 94% DCI-P3 वाइड कलर गेमट सपोर्ट मिलता है।
गेमिंग के लिए इस टीवी में एक गेम बूस्ट मोड दिया गया है। यह रिफ्रेश रेट को 240Hz तक बढ़ा देता है। इसमें डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं। टीवी को FreeSync Premium सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसमें 4ms तक की लो-लेटेंसी मौजूद है। इसमें क्वाड कोर Cortex A73 चिपसेट लगा है। इसके अलावा AI PQ और AI SR टेक्नोलॉजी भी इसमें दी गई है।
टीवी में 3GB रैम दी गई है और 32 जीबी स्टोरेज है। इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। यह Google TV पर रन करता है। इसमें 10 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट है। इसके अलावा हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल फीचर भी इसमें दिया गया है जिसके लिए टीवी में Google Assistant मौजूद है। इसमें बिल्ट-इन Chromecast फीचर भी है जिससे यूजर अपने मोबाइल के स्क्रीन को टीवी पर देख सकता है और टीवी शो, मूवी आदि का आनंद ले सकता है।
