ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 30-06-2023

World Cup 2023 IND Vs PAK:पाकिस्तानी ऑल राउंडर शादाब खान ने कहा कि अगर हम भारत के खिलाफ मैच हार गए, लेकिन विश्व कप जीत गए तो यह जीत होगी

Shadab Khan On IND Vs PAK Match: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान का मैच चर्चाओं में बना हुआ है. दोनों टीमों के बीच 15 अक्टूबर को अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा. इसी बीच पाकिस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-06-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
World Cup 2023 IND Vs PAK:पाकिस्तानी ऑल राउंडर शादाब खान ने कहा कि अगर हम भारत के खिलाफ मैच हार गए, लेकिन विश्व कप जीत गए तो यह जीत होगी

Shadab Khan On IND Vs PAK Match: भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान का मैच चर्चाओं में बना हुआ है. दोनों टीमों के बीच 15 अक्टूबर को अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा. इसी बीच पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान के भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर एक अनोखा बयान दिया है.

शादाब ने क्रिकेट पाकिस्तान को बताया, “भारत के खिलाफ खेलना एक अलग तरह की खुशी के साथ आता है. कुल मिलाकर दबाव भी अलग होता है. अब हमको वहां जाना होगा, वह उनका होम ग्राउंड होगा. क्राउड हमारे खिलाफ होगा. हालांकि, हम वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वहां जा रहे हैं, इसलिए हमें इसके बारे में सोचना चाहिए, न केवल भारत के बारे में, क्योंकि अगर हम भारत के खिलाफ जीतते हैं और विश्व कप हार जाते हैं, तो इसका कोई फायदा नहीं है.”

वर्ल्ड कप जीतना हमारा मुख्य उद्देश्य है

शादाब ने आगे कहा, “मेरे विचार में, भले हम भारत के खिलाफ हार जाते हैं लेकिन वर्ल्ड कप जीत लेते हैं, तो यह जीत होगा, क्योंकि हमारा मुख्य उद्देश्य यही है.”

अहमदाबाद में ही होगा पहला और फाइनल मैच

बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मेगाटूर्नामेंट का पहला मैच न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी मैदान पर होगा.

गौरलतब है टूर्नामेंट मे कुल 48 मैच खेले जाने हैं और ये सभी मैच 46 दिन के अंदर खेले जाने हैं. इससे पहले 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शिकस्त झेलकर बाहर होना पड़ा था. इस बार टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा ज़रूर उठाना चाहेगी. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

यह खबर शेयर करें
शेयर