ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 29-07-2024

when south director asked upasana singh to come to his hotel late at night

Upasana Singh News: एक्ट्रेस उपासना सिंह को अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी कॉमेडी से फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं. उन्हें कपिल शर्मा के शो में भी देखा गया था. उपासना ने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
when south director asked upasana singh to come to his hotel late at night

Upasana Singh News: एक्ट्रेस उपासना सिंह को अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी कॉमेडी से फैंस को खूब एंटरटेन कर रही हैं. उन्हें कपिल शर्मा के शो में भी देखा गया था. उपासना ने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है.

एक्ट्रेस ने कई परेशानियों का भी सामना किया है. एक बार तो एक साउथ डायरेक्टर ने उन्हें होटल में सिटिंग के लिए बुलाया था, जिस वजह से वो काफी गुस्से में आ गई थीं.

साउथ डायरेक्टर ने की ऐसी डिमांड

ई-टाइम्स से बातचीत में उपासना ने बताया था, 'मुझे फिल्मों को जाने देना पड़ा. मैं नाम नहीं लूंगी, पर साउथ के एक डायरेक्टर हैं उन्होंने मुझे अनिल कपूर के अपोजिट साइन किया था. मैंने ये खबर अपने रिलेटिव्स को बताई. डायरेक्टर ने मुझे अपने होटल में सिटिंग के लिए लिए रात में बुलाया. उस वक्त में सिर्फ 17 साल की थी और बहुत भोली थी. मैंने उन्हें कहा कि मैं अगले दिन आती हूं क्योंकि मेरे पास होटल तक ट्रैवल करने के लिए साधन नहीं था. तो उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए कार भेज देंगे. तो उन्होंने कहा कि तुम्हें सिटिंग का मतलब नहीं पता है? फिल्म लाइन में आने के लिए सिटिंग तो करनी पड़ती है.'

गुस्से में आ गई थीं उपासना सिंह

आगे उन्होंने बताया, 'मैं सिखणी हूं. मैं बहुत गुस्से में आ गई थी. वो मुझसे ऐसा कैसे बोल सकता था? मैंन उसे उसके ऑफिस में डांट लगाई और कहा- आप मेरे पिता की उम्र के हैं. आप मेरे बारे में ऐसा सोच भी कैसे सकते हो?' फिर मैं बहुत रोई. मुझे याद है कि मैं बांद्रा में सड़क पर चल रही थी, रोते हुए और सोच रही थी कि वो क्या सोचेंगे जिन्हें मैंने कहा कि मैं अनिल कपूर के साथ फिल्म करने वाली हूं. सबकुछ उलझ गया था. मैं 7 दिन तक घर से नहीं निकली. मेरी मां ने मुझे हिम्मत दी और कहा कि मैंने सही किया है.'

यह खबर शेयर करें
शेयर