ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 08-10-2024

Ujjain News: पार्षद के सदस्यता अभियान पर भाजपाइयों ने ऐसा क्या लिख दिया की मच गई खलबली, चारों तरफ हो रही चर्चा

पार्षद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी लोग इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगे हुए हैं। जिनका लक्ष्य है कि लगभग 10 करोड़ लोग किस पार्टी की सदस्यता से जुड़े। उज्जैन के वार्ड नंबर 7 में भी भाजपा का सदस्यता अभियान कु…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-10-2024
शेयर
Ujjain News: पार्षद के सदस्यता अभियान पर भाजपाइयों ने ऐसा क्या लिख दिया की मच गई खलबली, चारों तरफ हो रही चर्चा

पार्षद

नए स्थान तलाशें

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी लोग इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगे हुए हैं। जिनका लक्ष्य है कि लगभग 10 करोड़ लोग किस पार्टी की सदस्यता से जुड़े। उज्जैन के वार्ड नंबर 7 में भी भाजपा का सदस्यता अभियान कुछ इसी तरह से चल रहा है जिसमें पार्टी के सदस्य बनने के लिए वार्ड के पार्षद और झोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह घर-घर पहुंचकर लोगों से यह अपील करते नजर आ रहे हैं कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने।

भाजपा पार्षद विजय सिंह कुशवाह तो वार्ड में घूम कर सदस्यता अभियान चला रहे हैं, लेकिन यह पूरा मामला सुर्खियों में सिर्फ इसलिए है, क्योंकि सोशल मीडिया पर बनाए गए भाजपा वार्ड क्रमांक 7 के एक ग्रुप का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कैलाश पचोरिया द्वारा भाजपा पार्षद के सदस्यता अभियान चलाई जाने की जानकारी के साथ उनका फोटो पोस्ट किया गया है, जबकि इसके नीचे अजय नामक व्यक्ति द्वारा कमेंट कर लिखा गया है कि बहुत दिनों बाद पार्षद जी वार्ड में सक्रिय दिखे है। भाजपा के ग्रुप पर पार्षद की सक्रियता को लेकर इस प्रकार का कमेंट किए जाने को लेकर वायरल हो रहे कमेंट्स पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस ग्रुप में लगभग 344 सदस्य हैं।

मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है- पार्षद विजय सिंह

इस पूरे मामले मे जब क्षेत्रीय पार्षद विजय सिंह कुशवाह से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया ग्रुप पर क्या चल रहा है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। अभी मैं सदस्यता अभियान में लगा हूं, जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को देखता हूं।

यह खबर शेयर करें
शेयर