ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 08-10-2024

Ujjain News: उज्जैन शहर का सितारा विवियन डीसेना पहुंचा बिग बॉस में, शो जीता तो रोशन होगा शहर का नाम

विवियन डीसेना शहर का एक मशहूर नाम विवियन डीसेना टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 28 जून 1988 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। विवियन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-10-2024
शेयर
Ujjain News: उज्जैन शहर का सितारा विवियन डीसेना पहुंचा बिग बॉस में, शो जीता तो रोशन होगा शहर का नाम

विवियन डीसेना

शहर का एक मशहूर नाम विवियन डीसेना टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 28 जून 1988 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। विवियन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक प्यार की ये एक कहानी में मुख्य भूमिका निभाई। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

नए स्थान तलाशें

विवियन का करियर काफी सफल रहा है और उन्होंने मधुबाला- एक इश्क एक जुनून और शक्ति - अस्तित्व के एहसास की जैसे कई हिट शो किए हैं। उनकी अभिनय शैली और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें प्रशंसकों का दिल जीतने में मदद की। विवियन ने अपने करियर के दौरान कई पुरस्कार भी जीते हैं जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। अपने करियर के साथ-साथ विवियन ने खेल और फिटनेस जैसे अपने शौक पर भी ध्यान दिया है।

वह एक जुनूनी फुटबॉल खिलाड़ी हैं और अपनी फिटनेस व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर हैं। अब जब वो बिग बॉस में आ रहे हैं तो उनके फैंस उनकी जर्नी देखने के लिए बेताब हैं। उज्जैन का ये सुपरस्टार अब नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है और उनकी कहानी अभी भी नई शुरुआत से भरी हुई है। उम्मीद है की इस बार भारत वर्ष में सबसे पसंद किए जाने वाले धारावाहिक बिग बॉस के 18वें सीजन का विजेता बनकर विवियन डिसेना उज्जैन शहर का नाम रोशन करे और ट्रॉफी उज्जैन शहर के नाम दर्ज करवाए।

इतिहास किताबें खोजें

यह खबर शेयर करें
शेयर