ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 02-12-2023

Ujjain News : स्टील के गिलास में रखकर फोड़ा था रस्सी बम, घातक कदम उठाने के लिए दोस्त के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज

अस्पताल में भर्ती बच्चा उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के सम्राट नगर में 15 दिन पहले दो लड़कों ने स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ा था। इस दौरान गिलास के टुकड़े लड़के पेट में फंस गए और वह गंभीर घायल हो गया। इंदौर में उसका उपचार चल रहा है। जांच के बाद पु…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-12-2023
शेयर
Ujjain News : स्टील के गिलास में रखकर फोड़ा था रस्सी बम, घातक कदम उठाने के लिए दोस्त के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज

अस्पताल में भर्ती बच्चा

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के सम्राट नगर में 15 दिन पहले दो लड़कों ने स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ा था। इस दौरान गिलास के टुकड़े लड़के पेट में फंस गए और वह गंभीर घायल हो गया। इंदौर में उसका उपचार चल रहा है। जांच के बाद पुलिस ने उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को आगर रोड स्थित सम्राट नगर में अमन पिता फिरोज खान निवासी एकता नगर गया था। इस दौरान वहीं रहने वाले अपने दोस्त अरबाज उर्फ शक्कर के साथ मिलकर वह पटाखे छोड़ने लगा। पटाखे छोड़ने के दौरान दोनों लड़कों को खुराफात सूझी और उन्होंने स्टील के गिलास में रखकर रस्सी बम फोड़ दिया। बम फूटने के बाद स्टील के गिलास फट गया और उसके टुकड़े अमन के पेट में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया। बालक का इंदौर में उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने मामले में जांच की और कल रात घायल लड़के के दोस्त अरबाज के खिलाफ उसे घातक कदम के लिए उकसाने की धारा 336, 337 में कायमी कर ली। पुलिस ने बताया कि जल्द उक्त लड़के को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर