ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 12-06-2024

Ujjain News: भस्मारती में बाबा महाकाल का भांग और सूखे मेवे से शृंगार किया गया

करें बाबा महाकाल के दशर्न। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 12-06-2024
शेयर
Ujjain News: भस्मारती में बाबा महाकाल का भांग और सूखे मेवे से शृंगार किया गया

करें बाबा महाकाल के दशर्न।

ताजा खबर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज षष्ठी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग और ड्रायफ्रूट से सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसरजय श्री महाकालेश्वर की गूंज से गुंजायमान हो गया।

बाबा के भक्त ने चांदी का अभिषेक पात्र दान किया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में छिंदवाड़ा से पधारे भक्त मोहित चांदपुरिया द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को 1 नग चांदी का अभिषेक पात्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन  1296 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव, कमल जोशी द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर