ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 03-07-2024

Ujjain News: भस्म आरती के दौरान श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल

बाबा महाकाल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 03-07-2024
शेयर
Ujjain News: भस्म आरती के दौरान श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल

बाबा महाकाल

ताजा खबर पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।

इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती मे बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

इस दौरान मावे से श्रृंगार कर पगड़ी पहनाई गई और सूंड भी बनाकर श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश की गूंज से गुंजायमान हो गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर