ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 27-08-2024

Ujjain News: भस्म आरती में मावे और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर सजाया त्रिपुंड

करें बाबा महकाल के दर्शन। कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में होने वाली भस्म आरती को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 3 बजे भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी पर बाबा महाकाल की भस्म आरती धू…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-08-2024
शेयर
Ujjain News: भस्म आरती में मावे और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर सजाया त्रिपुंड

करें बाबा महकाल के दर्शन।

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में होने वाली भस्म आरती को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 3 बजे भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी पर बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का मावे और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं को मिला।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी मंगलवार को बाबा महाकाल रात 3 बजे जागे और भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का आलौकिक स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भांग और ड्रायफ्रूट से किए गए भगवान के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया। भगवान का श्रृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर