ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 24-06-2023

साढ़े सात लाख कमर्चारियों को खुश करने की कवायत, सीएम शिवराज ने 4 फीसदी डीए देने का किया ऐलान

Bhopal:एमपी में आने वाले दिनों में अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य के कर्मचारियों का भत्ता बढ़ने वाला। दोनों के बीच का अंतर खत्म करने की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह ने कर दी हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह दूसरा मौका है, जब 4 फीसदी डीए की फिर बढ़ोत्तरी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-06-2023
शेयर
साढ़े सात लाख कमर्चारियों को खुश करने की कवायत, सीएम शिवराज ने 4 फीसदी डीए देने का किया ऐलान

Bhopal:एमपी में आने वाले दिनों में अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य के कर्मचारियों का भत्ता बढ़ने वाला। दोनों के बीच का अंतर खत्म करने की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह ने कर दी हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह दूसरा मौका है, जब 4 फीसदी डीए की फिर बढ़ोत्तरी की गई।

आपको बता दें साल 2018 से पहले प्रदेश में नियम था, कि जितना डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया मिलेगा, उतना ही डीए प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिलेगा. जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता था, वैसे ही प्रदेश में भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर लागू कर दिया जाता था।

लेकिन साल 2018 के बाद डीए बढ़ोतरी के मामले में बदलाव हुआ तो केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के भत्ते में फिर फर्क आ गया। यह सब कमलनाथ सरकार के वक्त हुआ था। लेकिन वापस सीएम शिवराज सिंह ने कर्मचारियों को खुश कर दिया। मायूस रहने वाले कर्मचारियों के चेहरों पर फिर से ख़ुशी नजर आने लगी हैं।

फरवरी में भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाया गया था। जिससे 34% से 38% हो गया था। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42% है। अब फिर से राज्य कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा तो वह केंद्र के सामान भत्ते की श्रेणी में पहुंच जाएंगे। शिवराज की इस सौगात का 6 लाख 40 हजार नियमित शासकीय कर्मचारियों और इसी तरह 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है।

Oneindia की ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए . पाएं न्यूज़ अपडेट्स पूरे दिन.

Allow Notifications

You have already subscribed

यह खबर शेयर करें
शेयर