ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 23-05-2025

पंचम दिवस श्रीगणेश व कार्तिकेय जन्म की कथा ने भावविभोर किया

माखननगर: अखलेश्वर महादेव के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ग्राम बगलोन में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीशिवमहापुराण कथा एवं पार्थिव रुद्री रुद्राभिषेक में पांचवे दिन की कथा में माता पार्वती को विवाहोपरांत ब्राह्मण स्त्रियों द्वारा गृहस्थ धर्म की मर्यादाएं सिखाने का …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-05-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर: अखलेश्वर महादेव के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ग्राम बगलोन में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीशिवमहापुराण कथा एवं पार्थिव रुद्री रुद्राभिषेक में पांचवे दिन की कथा में माता पार्वती को विवाहोपरांत ब्राह्मण स्त्रियों द्वारा गृहस्थ धर्म की मर्यादाएं सिखाने का दिव्य प्रसंग सुनाया गया।

कथा व्यास भागवत सुमन आचार्य शुभम दुबे (शास्त्री जी) ने कहा कि एक स्त्री को अपने ससुराल में प्रेम, सेवा, समर्पण व धैर्य के साथ रहना चाहिए — यही आदर्श स्त्री धर्म है। इसके पश्चात भगवान श्रीगणेश और कार्तिकेय जी के जन्म की दिव्य लीलाएं एवं शिवजी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन हुआ। श्रद्धालुजन मंत्रमुग्ध होकर कथा रस में डूबे रहे।

कथा का आयोजन 18 से 25 मई 2025 तक, प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। दिनांक 24/05/2025 को कथा विराम दिवस के अवसर पर रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा ।

यह खबर शेयर करें
शेयर