ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 27-01-2024

Makhannagar News : माखन नगर में धड़ल्ले से चल रहा सट्टा, पुलिस बनी हुई है अनजान

यह माखन नगर पुलिस की लापरवाही का मामला है। शहर के कई क्षेत्रों में खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस की जानकारी के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही। सटोरियों की सेटिंग इतनी जबरदस्त है कि कार्रवाई की तुरंत ही भनक लग जाती है। माखन नगर : पुलिस जुआं व सट्टा ज…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

यह माखन नगर पुलिस की लापरवाही का मामला है। शहर के कई क्षेत्रों में खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस की जानकारी के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही। सटोरियों की सेटिंग इतनी जबरदस्त है कि कार्रवाई की तुरंत ही भनक लग जाती है।

माखन नगर : पुलिस जुआं व सट्टा जैसे अपराध पर लगाम लगाने के चाहे जो दावे करें, हकीकत ये है कि इस पर रोक लगाने में फिसड्डी साबित हो रही है। शहर के बस स्टैंड सहित अलग-अलग क्षेत्र में खुलेआम सट्टा चल रहा है। पुलिस के जवान इसको देखकर अनजान बनकर निकल रहे है।

शहर से लेकर अंचल तक सट्टा से लेकर जुआं खुलेआम चल रहा है। कुछ दिन पूर्व तक पुलिस चुनावी व्यस्तता का हवाला दे रही थी, लेकिन इसके बाद अब जबकि चुनाव हो गए है, तब भी पुलिस की चुनावी थकान उतरने का नाम नहीं ले रही है। शहर मे सट्टा खुले आम चल रहा है। ऐसा लगता है कि शहर को पुलिस ने पूरी तरह से अपराधियों के हवाले कर दिया है। शहर में बस स्टैंड , अस्पतालके पास, सिलारी कालोनी, साहूमोहल्ला, नेनानी चौराहा सहित कई क्षेत्र में सट्टा चल रहा है, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता के नाम पर खाली ही है।

सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक यहां सट्टा चलता है। इसको रोकने की जिम्मेदारी जिस खाकी की है, बस उस मासूम पुलिस को इस बारे में कुछ पता नहीं है, बाकी नगर में सभी को पता है कि सट्टा के लिए नंबर लगाने कहां पर जाना है। जहां से सटट्टा के नंबर लगाए जा रहे थे, वहां से पुलिस के जवान निकलते रहते हैं। हैरानी की बात तो ये कि जो सट्टा का नंबर लिख रहा था व जो लगा रहे थे, उनको भी इस बारे में पता हैं ,कि पुलिस के जवान दिन में दो बार सुबह व रात को बाइक से आकर ड्यूटी का फर्ज निभाता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर