ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 05-12-2025

विद्यार्थियों ने किया मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान का औद्योगिक भ्रमण<br>“मछली पालन रोजगार का सुनहरा अवसर” — डॉ. शशि भूषण सिंह

माखननगर । स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के कुशल नेतृत्व में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर के विद्यार्थियों को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण पर केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षण संस्थान, पवारखेड़…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-12-2025
शेयर

माखननगर । स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के कुशल नेतृत्व में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर के विद्यार्थियों को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण पर केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षण संस्थान, पवारखेड़ा (जिला नर्मदापुरम) ले जाया गया।

इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशि भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पवारखेड़ा स्थित यह संस्थान संपूर्ण भारत के मात्स्यिकी प्रशिक्षण संस्थानों में सबसे बड़ा केंद्र है, जहां पीजी से लेकर पीएचडी तक के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उन्होंने मछलियों की विविध प्रजातियों, उनकी प्रजनन प्रक्रिया, पालन विधि तथा मत्स्य उत्पादन से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

संस्थान के वैज्ञानिक  जावेद ने विद्यार्थियों को मछली पालन तकनीक, आधुनिक जल प्रबंधन, लाभकारी प्रजातियों, तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सब्सिडी एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

करियर मार्गदर्शन प्रभारी डॉ. क्षमा मेहरा ने बताया कि विद्यार्थियों को हर वर्ष औद्योगिक स्तर पर भ्रमण कराया जाता है, ताकि वे विभिन्न संस्थानों, उद्योगों तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर सकें। सहायिका डॉ. शिवानी मालवीय के अनुसार महाविद्यालय के लगभग 46 छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण में भाग लिया और मछली पालन क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इस शैक्षणिक भ्रमण के सफल संचालन में महाविद्यालय के डॉ. राजकुमार पटवा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं अशोक मेहरा का विशेष सहयोग रहा।

औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और उन्हें मत्स्य पालन क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं व भविष्य के रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी मिली।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें