ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 25-08-2024

गैस-एसिडिटी से फूलने लगता है पेट? ये पानी करेगा जादुई काम, तुरंत मिलेगा आराम

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को खाने के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, जिससे पेट फूल जाता है और खट्टी डकारें आने लगती हैं. गैस और एसिडिटी के कारण लोगों को पेट फूलना, सीने और पेट में जलन की शिकायत होने लगती है. इस दिक्कत से काफी लोग परेशान हैं. अगर आपको भी खा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
गैस-एसिडिटी से फूलने लगता है पेट? ये पानी करेगा जादुई काम, तुरंत मिलेगा आराम

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को खाने के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, जिससे पेट फूल जाता है और खट्टी डकारें आने लगती हैं. गैस और एसिडिटी के कारण लोगों को पेट फूलना, सीने और पेट में जलन की शिकायत होने लगती है. इस दिक्कत से काफी लोग परेशान हैं. अगर आपको भी खाने के बाद यह समस्या होती है तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स…

पेट की एसिडिटी के लिए जीरा और अजवाइन का घरेलू नुस्खा रामबाण है. इस समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए आप ये नुस्खा अजमा सकते हैं.

कैसे बनाएं जीरा ड्रिंक?

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच जीरा डालकर उबालें. जब पानी उबल जाए तो इसे उतार लें और ठंडा होने पर पी लें. यह पानी पेट की गैस और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है. यह आपके इम्यूनिटी को बढ़ाता है. जीरा और अजवाइन ड्रिंक पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप मौसमी बीमारियों के शिकार नहीं होते हैं.

यह खबर शेयर करें
शेयर