ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 04-03-2024

ओट्स के चीला से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे सुपर एक्टिव; जानें बनाने की सिंपल विधि

Image Source : SOCIAL oats chilla recipe सुबह सुबह नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो टेस्टी भी हो और साथ में हेल्दी भी, ऐसा ख्याल सुबह के समय लगभग हर किसी को आता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने मेनू में स्वाद से भरपूर और सेहतमंद ओट्स का या नाश्ता ऐड कर सकते हैं। जी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-03-2024
शेयर
ओट्स के चीला से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे सुपर एक्टिव; जानें बनाने की सिंपल विधि

Image Source : SOCIAL

oats chilla recipe

सुबह सुबह नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो टेस्टी भी हो और साथ में हेल्दी भी, ऐसा ख्याल सुबह के समय लगभग हर किसी को आता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने मेनू में स्वाद से भरपूर और सेहतमंद ओट्स का या नाश्ता ऐड कर सकते हैं। जी हां सुबह के समय आप ओट्स का चीला बनाकर खा सकते हैं। ओट्स हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है इससे तो आप वाकिफ ही होंगे। इसके सेवन से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता बल्कि और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आप ओट्स का चीला कैसे बनाएं?

ओट्स चीला बनाने की सामग्री

ओट्स 1 कप

1 प्याज़

1 टमाटर

1 बीटरूट

1 हरी मिर्च

2 लहसुन की कलियाँ

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मच मैगी मसाला

नमक स्वाद अनुसार

ओट्स चीला बनाने की विधि:

ओट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का दरदरा ग्राइंड करें। अब उसके बाद मिक्सर जार में 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 बीटरूट, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। अब उसके बाद इस मिश्रण को ओट्स में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब आप इसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। अब इस पेस्ट को ढक्कर 10 मिनट के लिए रखें। अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का ऑइल लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से पेस्ट लें और उसे पैन पर डालें। अब दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका स्वादिष्ट गरमगरम चीला तैयार है, इसे चटनी के साथ खाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर