ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 05-03-2024

तो इसलिए 100 साल जिंदा रहते है जापान के लोग! चुरा लें उनकी ये 7 Healthy Japanese Habits

Image Source : SOCIAL 7 healthy japanese habits 7 healthy japanese habits: क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जापान के लोग लंबी उम्र जीते हैं। जापान में लोगों की औसम आयु भी 80 साल के ऊपर है और वहां आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो कि 100 साल या इससे ज्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-03-2024
शेयर
तो इसलिए 100 साल जिंदा रहते है जापान के लोग! चुरा लें उनकी ये 7 Healthy Japanese Habits

Image Source : SOCIAL

7 healthy japanese habits

7 healthy japanese habits: क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जापान के लोग लंबी उम्र जीते हैं। जापान में लोगों की औसम आयु भी 80 साल के ऊपर है और वहां आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो कि 100 साल या इससे ज्यादा उम्र के हैं। दरअसल, इन सबका कारण हैं उनकी हेल्दी आदतें है। जापानी लोगों की दिनचर्या जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं उनकी स्किन और बाल भी जीवन के अंत तक खूबसूरत रहते हैं। तो, आइए जानते हैं जापान के लोग ज्यादा क्यों जीते हैं और 7 Healthy Japanese Habits

जापान के लोग ज्यादा क्यों जीते हैं-7 Healthy Japanese Habits

1. Matcha Green Tea पीते हैं जापान के लोग

माचा ग्रीन टी हर किसी के लिए फायदेमंद है। इसमें पॉलिफेनॉल्स की अच्छी मात्रा होती है जो कि वेट लॉस में मददगार है। साथ ही ये शरीर में टॉक्सिन्स को साफ करता है और फिर पेट और लिवर के काम काज को बेहतर बनाता है। इसलिए आपको भी माचा ग्रीन टी पीना चाहिए।

2. मीठा नहीं खाते

जापान के लोगों की लंबी उम्र का सबसे बड़ा कारण ये है कि यहां के लोग मीठा नहीं खाते। इससे उनका शरीर डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचा रहता है। इसके अलावा भी शरीर मोटापा और दिल की बीमारियों से भी बचा रहता है।

3. Forest Bathing है खुशी का राज

जापान के लोग Forest Bathing में बहुत विश्वास रखते हैं। यानी कि जंगल में समय बिताना। जंगल में घूमना, वॉक करना और वहां की नेचुरल चीजों को महसूस करना और इनका आनंद लेना। ये सच में नेचर थेरेपी सा है।

4. Ikigai

इकिगाई (Ikigai), जिसका अनुवाद है "होने का कारण"। ये जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है। यह व्यक्तियों को अपने जुनून के बीच संतुलन खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा ये जीवन को स्ट्रेस फ्री करने में मददगार है।

Image Source : SOCIAL

Why do Japanese people live the longest

5. सुबह जल्दी उठना

जापान में, जिसे अक्सर उगते सूरज की भूमि कहा जाता है, वहां जल्दी उठना एक व्यापक प्रथा है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत सूर्योदय से करते हैं और यही आपको स्ट्रेस फ्री जीवन जीने में मददगार है। जल्दी उठने, सुबह के सूरज के संपर्क में आने से, आपकी प्राकृतिक घड़ी रीसेट हो जाएगी और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

6. छोटी प्लेटों का प्रयोग करना

खाना खाने के लिए छोटी प्लेटों का प्रयोग करें। जापान के लोग छोटी प्लेटों का उपयोग करते हैं जो लगभग चार से छह इंच आकार की होती हैं। इसी के जरिए जापानी लोग अपने भोजन की मात्रा को सीमित करते हैं। यानी कम खाएं और लंबे समय तक जीवित रहें।

7. कार्ब्स का सेवन कम करें

जापान में लोग कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन कम करते हैं। इसकी जगह प्रोटीन से भरपूर सब्जियों, सीड फूड और हर्ब्स का सेवन ज्यादा करते हैं। इससे वो एक लंबी उम्र जीते हैं और बीमारियों से बचे रहते हैं। तो, बस हेल्दी रहना है तो आप भी जापान के लोगों की इन हेल्दी आदतों को अपना लें।

यह खबर शेयर करें
शेयर