ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 09-06-2024

Singrauli News: बाइक की डिक्की से चोर ने निकाले 20 हजार रुपयेए घटना सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी बाजार में शातिर चोर ने एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल की डिग्गी में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फ…

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-06-2024
शेयर
Singrauli News: बाइक की डिक्की से चोर ने निकाले 20 हजार रुपयेए घटना सीसीटीवी में कैद

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।

झीलें और नदियां

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी बाजार में शातिर चोर ने एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल की डिग्गी में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर को चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।

दरअसल, चितरंगी ब्लॉक के गढ़वा थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज बैस ने चितरंगी की यूबीआई बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए थे। इसके बाद वह बाजार में कुछ समान खरीदने के लिए चला गया। इस दौरान वहां मौजूद एक चोर ने मोटरसाईकिल की डिग्गी को खेलने का कई बार प्रयास किया। डिग्गी खुलने के बाद वह रुपये निकाल कर वहां से रफू चक्कर हो गया।

पीड़ित बाजार से खरीदारी कर वापस लौटा तो उसने डिग्गी खुली देखी तो उसके होश उड़ गए। उसमें रखे 20 हजार रुपये नहीं थे। इसके बाद पीड़ित ने चितरंगी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार

यह खबर शेयर करें
शेयर