ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 18-08-2024

सिल्वर फॉइल को सिर्फ रोटी/पराठा लपेटने के लिए नहीं, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है

Image Source : FREEPIK Unique uses of Silver Foil ज्यादातर लोगों के घरों में खाना पैक करने के लिए सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल किया जाता है। रोटी-पराठे से लेकर सैंडविच तक, सभी खाने की चीजों को सिल्वर फॉइल पेपर में लपेटकर रखा जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है…

अखबार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2024
शेयर
सिल्वर फॉइल को सिर्फ रोटी/पराठा लपेटने के लिए नहीं, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है

Image Source : FREEPIK

Unique uses of Silver Foil

ज्यादातर लोगों के घरों में खाना पैक करने के लिए सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल किया जाता है। रोटी-पराठे से लेकर सैंडविच तक, सभी खाने की चीजों को सिल्वर फॉइल पेपर में लपेटकर रखा जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सिल्वर फॉइल का इस्तेमाल महज खाने की पैकिंग तक ही सीमित नहीं है। आप इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैंची में बरकरार रहेगी धार- अगर आपकी कैंची की धार कम हो गई है तो आप सिल्वर फॉइल की मदद से पुरानी कैंची की धार को तेज भी कर सकते हैं। सबसे पहले सिल्वर फॉइल की शीट को कई बार फोल्ड कीजिए और फिर इस फोल्डेड फॉइल को पुरानी कैंची से काट दीजिए। इस प्रोसेस को कुछ बार रिपीट करने से आपकी कैंची के ब्लेड्स में फिर से पहले जैसी धार आ जाएगी।

ओवन को साफ करने में मददगार- अगर आपको भी ओवन को साफ करने में दिक्कत होती है तो सिल्वर फॉइल आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। ओवन को गंदा होने से बचाने के लिए आपको सिल्वर फॉइल को ओवन के निचले हिस्से पर बिछा देना है जिससे सारी गंदगी फॉइल पर ही गिरे। याद रहे कि आपको फॉइल से ओवन के पूरे के पूरे बॉटम को कवर नहीं करना है। इस तरीके से आपका ओवन गंदा ही नहीं होगा यानी अब आपको ओवन को साफ करने के लिए मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस तरह के किचन हैक्स की मदद से आप अपने कामों को आसान बना सकते हैं। एक बार सावधानी से इन हैक्स को ट्राई करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। यकीनन सिल्वर फॉइल के यूनीक यूज के बारे में जानकर आपको भी हैरानी हुई होगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर