ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 24-05-2025

सीला धुर्वे ने पढ़ाई का फर्ज निभाया, शादी वाले जोड़े में पहुंचीं एमए की परीक्षा देने

शादी के ठीक बाद जब अधिकांश दुल्हनें परंपराओं, रस्मों और रिश्तेदारों के बीच व्यस्त होती हैं, तब दमुआ की रहने वाली शीला धुर्वे ने एक ऐसा फैसला लिया, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। एमए अर्थशास्त्र की छात्रा सीला अपनी शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दुल्हन के…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 24-05-2025
शेयर
सीला धुर्वे ने पढ़ाई का फर्ज निभाया, शादी वाले जोड़े में पहुंचीं एमए की परीक्षा देने

शादी के ठीक बाद जब अधिकांश दुल्हनें परंपराओं, रस्मों और रिश्तेदारों के बीच व्यस्त होती हैं, तब दमुआ की रहने वाली शीला धुर्वे ने एक ऐसा फैसला लिया, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। एमए अर्थशास्त्र की छात्रा सीला अपनी शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दुल्हन के जोड़े में परीक्षा देने कॉलेज पहुंच गईं। चेहरे पर नई जिंदगी की चमक थी, लेकिन मन सिर्फ़ अपनी शिक्षा पर केंद्रित था।

समाचार

शीला धुर्वे की परीक्षा का दूसरा पेपर शादी के दिन ही निर्धारित था। उन्होंने यह पहले से तय कर रखा था कि परीक्षा नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाई और अपने इस फैसले में उनके पति ने भी पूरी तरह साथ निभाया। शादी की रस्मों के बाद पति उन्हें खुद कॉलेज लेकर पहुंचे, और परीक्षा केंद्र के बाहर इंतज़ार करते रहे।

कॉलेज में मिला दिल से स्वागत

जब शीला कॉलेज पहुंचीं, तो सभी छात्र, शिक्षक और स्टाफ उन्हें देखकर चौंक गए। एक दुल्हन, जो अपने विवाह समारोह से सीधे परीक्षा देने आई हो – यह दृश्य अनोखा था। लेकिन जल्द ही यह चौंकने की भावना एक सम्मान और प्रेरणा में बदल गई। कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा, “यह सिर्फ़ परीक्षा नहीं थी, यह एक संदेश था – कि शिक्षा से बड़ा कोई उत्सव नहीं। हम सीला और उनके पति दोनों को सलाम करते हैं।”

शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है

शीला ने परीक्षा देने के बाद कहा कि मेरे लिए शिक्षा सर्वोपरि है। मैंने तय किया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं परीक्षा जरूर दूंगी। शादी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन पढ़ाई मेरा सपना है, जिसे मैं अधूरा नहीं छोड़ना चाहती। उनके पति ने भी कहा, “जब उन्होंने कहा कि परीक्षा देना है, तो मैंने एक पल भी नहीं सोचा। मैंने कहा – मैं तुम्हारे साथ हूं। जिंदगी की शुरुआत जिस जुनून से हो, वो हमेशा यादगार रहती है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

परीक्षा हॉल में लाल जोड़े में बैठी सीला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। लोग उनकी सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं – “ये है असली भारत की बेटी।” कई यूजर्स ने लिखा कि सीला जैसी युवतियों से ही समाज बदलता है।

इतिहास

यह खबर शेयर करें
शेयर