ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 27-07-2024

Shajapur News: राजगढ़ जिले के 6 युवकों में से एक की मौत 5घायल,जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ शाजापुर शहर में जनपद पंचायत कार्यालय के पास एबी रोड पर शुक्रवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Shajapur News: राजगढ़ जिले के 6 युवकों में से एक की मौत 5घायल,जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़

शाजापुर शहर में जनपद पंचायत कार्यालय के पास एबी रोड पर शुक्रवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के शिकार सभी लोग राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर के रहने वाले हैं। वे जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाजापुर आए थे। हादसे में कार चालक कमल पुत्र रामचरण (36) की मौत हो गई, जबकि राजू पुत्र मदनलाल (26) गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा महेश पुत्र शंकर लाल, ओमप्रकाश पुत्र मदन लाल, विराज पुत्र कनीराम और सचिन पुत्र चंदर लाल को भी चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि कार के डिवाइडर में घुसते ही पड़खच्चे उड़ गए। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने कमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया, इनमें से राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी तीन लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मृत युवक का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर