ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 21-08-2024

Shahdol News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में बहा, तीसरे दिन रेस्क्यू टीम को मिला शव

रेस्क्यू टीम नदी से शव को निकालते हुए जिले के पपौंध के ग्राम तेंदुहा गांव में सोन नदी में युवक जाल से मछली पकड़ने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया था। घटना के बाद पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू की और बुधवार को युवक का शव नदी से रेस्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Shahdol News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में बहा, तीसरे दिन रेस्क्यू टीम को मिला शव

रेस्क्यू टीम नदी से शव को निकालते हुए

जिले के पपौंध के ग्राम तेंदुहा गांव में सोन नदी में युवक जाल से मछली पकड़ने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया था। घटना के बाद पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू की और बुधवार को युवक का शव नदी से रेस्क्यू टीम ने ढूंढ कर बाहर निकाल लिया है।

बताया गया कि युवक भीमसेन कोल 25 वर्ष तेंदुहा का रहने वाला था और वह रोज की तरह सोमवार को भी नदी में मछली पकड़ने गया हुआ था, लेकिन रात भर जब वह वापस घर नहीं लौटा तब जाकर मंगलवार की सुबह परिजन युवक की तलाश करते-करते नदी पहुंचे। जहां युवक के कपड़े नदी के किनारे देख परिजन यह समझ गए कि वह नदी के तेज बहाव में बह गया होगा। इसके बाद परिजनों ने पपौंध पुलिस को मामले की जानकारी दी, जानकारी लगते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया और लापता युवक की तलाश शुरू की।

मंगलवार की सुबह से शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह दोबारा एसडीआरएफ की आठ सदस्य टीम नदी में उतरी और तेज बहाव में युवक की तलाश शुरू की, जिस स्थान में युवक डूबा था वहां से लगभग 100 मीटर की दूरी में झाड़ियां में उसका शव रेस्क्यू टीम को मिला है, जिसे बहार लाया गया है।

पपौंध थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम से लापता युवक का शव बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को नदी में मिला है। मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। युवक नदी में मछली पकड़ने गया था इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया था।

यह खबर शेयर करें
शेयर