ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 18-06-2025

Shahdol News : जैतपुर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट से बुजुर्ग की मौत

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना में 72 वर्षीय बुजुर्ग लोटन यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कुंडेली गांव में उस समय हुई जब वे अपने मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ने गए थे। पत्तियां तोड़ते समय वे 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-06-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Shahdol News : जैतपुर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट से बुजुर्ग की मौत

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना में 72 वर्षीय बुजुर्ग लोटन यादव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कुंडेली गांव में उस समय हुई जब वे अपने मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ने गए थे। पत्तियां तोड़ते समय वे 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि लौटन यादव सोमवार की सुबह अपने मवेशियों के लिए चारों तरफ चराई करने निकले थे। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे, तो हमने उनकी तलाश शुरू की। गांव के बाहर कुंडेली के एक पेड़ के नीचे उनके शव को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया रात होने की वजह से पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

जैतपुर थाना प्रभारी जिया-उल-हक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए थे। हमने मर्ग कायम कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह किया गया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

कुंडेली गांव के निवासी इस घटना से गहरे दुखी हैं। एक स्थानीय निवासी अमृत ने कहा लोटन एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। उनकी मौत ने पूरे गांव को दुख में डाल दिया है। हम सभी उनके परिवार के साथ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह अकेले ही मवेशियों को लेकर निकले थे, उनके साथ कोई नहीं था। इसकी वजह से घटना की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। जब वह रात में घर नहीं आए तब तलाश की गई तब घटना का पता लग पाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर