ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 07-11-2024

Sehore News : एमपी में कांग्रेस को झटका,दीपक जोशी की घर वापसी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। दीपक जोशी ने कांग्रेस को छोड़कर वापस बीजेपी ज्वाइन की है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष दीपक जोशी ने घर वापसी की है। विधानसभा चुनाव …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-11-2024
शेयर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। दीपक जोशी ने कांग्रेस को छोड़कर वापस बीजेपी ज्वाइन की है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष दीपक जोशी ने घर वापसी की है।

विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। मध्य प्रदेश की बीजेपी राजनीति में संत कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने आज फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने गुरुवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, वह कांग्रेस के चिह्न से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से दीपक जोशी ने बीजेपी की सदस्यता ली है।

2023 में छोड़ दी थी बीजेपी

2023 में हुए विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया था, जिससे नाराज दीपक जोशी ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी, इधर कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया था। इस चुनाव में दीपक जोशी को हार का सामना करना पड़ा था, करीब 12 हजार वोटों से दीपक जोशी चुनाव हार गए थे।

2013 में रह चुके मंत्री

दीपक जोशी 2013 में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल, उच्च शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट मंत्री थी। साल 2018 के विधानसभा के विधानसभा में कांग्रेस के मनोज चौधरी ने बीजेपी के दीपक जोशी को हरा दिया था। 2020 में सत्ता का उलटफेर हुआ तो मनोज चौधरी भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी आ गए थे। बाद में मनोज चौधरी उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। इधर अब एक बार फिर से दीपक जोशी ने घर वापसी करते हुए बीजेपी ज्वाइन की है ।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कुरियर सर्विस खोजें
पत्रकारिता कोर्स खोजें
नए स्थान तलाशें