ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 24-10-2024

Makhannagar News : महाविद्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस का  द्वितीय शिविर आयोजित

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में प्राचार्य शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम के पत्र के अनुसार आयुक्त महोदय नर्मदापुरम के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइ…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-10-2024
शेयर

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में प्राचार्य शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम के पत्र के अनुसार आयुक्त महोदय नर्मदापुरम के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस हेतु दो-दो कैंप का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता चौबे के निर्देशन  में महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज  ड्राईविंग लाईसेंस का द्वितीय शिविर का आयोजन  किया गया । ड्राइविंग लाइसेंस के लिए श्री राजेश कुमार चौधरी, श्री निरंजन सिंह, श्री ओमकार गोस्वामी उपस्थित रहे।  महाविद्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस हेतु ,  महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो आर के चौकीकर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो आर एस पटेल, डॉ  अमिताभ शुक्ला , क्रीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार पटवा द्वारा आवश्यक तैयारी , उपस्थित विद्यार्थियों का पंजीकरण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर