ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 13-05-2025

Satna News : पति के साथ बाजार गई महिला पर पड़ोसियों ने किया हमला

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती की एक महिला पर भरे बाजार उसके ही पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार शाम पीड़िता अनीता सिंह बरगाही अपने पति ईश्वर सिंह बरगाही के साथ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के रवि रैकवार, नितिन सोंधिया और अतुल सोधिया …

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-05-2025
शेयर
Satna News : पति के साथ बाजार गई महिला पर पड़ोसियों ने किया हमला

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती की एक महिला पर भरे बाजार उसके ही पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार शाम पीड़िता अनीता सिंह बरगाही अपने पति ईश्वर सिंह बरगाही के साथ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के रवि रैकवार, नितिन सोंधिया और अतुल सोधिया ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला किस चीज से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने ही गोली जो महिला की गर्दन में ही फंसी हुई है।

समाचार

घटना के बाद गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों और पीड़ित परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बरगाही परिवार ने इस संबंध में कई बार कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी रंजिश में आरोपियों ने शाम करीब 7 बजे इस वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पूरे मामले की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता द्वारा जो नामजद आरोपी बताए गए हैं। उनमें से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश हो रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली लगी है या चाकू।

यह खबर शेयर करें
झीलें और नदियां
शेयर