ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 28-04-2024

Sagar News: सागर जिले के विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव

सागर जिले के विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव मध्यप्रदेश के सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। जिस समय गाड़ी पर हमला किया गया उस समय आगे की सीट पर व…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-04-2024
शेयर
Sagar News: सागर जिले के विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव

सागर जिले के विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव

नए स्थान तलाशें

मध्यप्रदेश के सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। जिस समय गाड़ी पर हमला किया गया उस समय आगे की सीट पर विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार बैठे हुए थे। हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक घटना बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास की है। इस मामले की बरायठा पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि विधायक क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। घटनाक्रम की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर बंडा लौट रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइट पर आकर कांच पर लगा। पत्थर इतना तेज था कि गाड़ी का कांच टूट गया और कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं। किसी पर संदेह भी नहीं है। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।

रिवर क्रूज चुनें

पत्थर मारने वाले की तलाश कर रहे

बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शाहगढ़ की ओर से आ रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर उनकी गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारा है। पत्थर लगने से उनकी गाड़ी का कांच टूटा है। शिकायत पर मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर