ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 19-02-2024

झुर्रियों वाली त्वचा के लिए रेटिनॉल है अमृत समान, इस्तेमाल करते ही फाइन लाइंस होंगी गायब, जानें घर पर कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL Skin Care लाइफस्टाइल और खानपान में आए बदलाव की वजह से लोगों की स्किन पर सबसे जल्दी बूरा प्रभाव पड़ता है। जिससे कम उम्र में ही स्किन लटकने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों की वजह से कम उम्र में ही लोग 40 से 45 साल क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-02-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
झुर्रियों वाली त्वचा के लिए रेटिनॉल है अमृत समान, इस्तेमाल करते ही फाइन लाइंस होंगी गायब, जानें घर पर कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL

Skin Care

लाइफस्टाइल और खानपान में आए बदलाव की वजह से लोगों की स्किन पर सबसे जल्दी बूरा प्रभाव पड़ता है। जिससे कम उम्र में ही स्किन लटकने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों की वजह से कम उम्र में ही लोग 40 से 45 साल के नज़र आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुज़र रहे हैं तो अपनी स्किन को टाइट करने और एजिंग से बचाव करने के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल करें। रेटिनॉल स्किन के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने, त्वचा की बनावट को निखारने और झुर्रियों को दूर करने के लिए जाना जाता है। मार्केट में ऐसे कई रेटिनॉल क्रीम और प्रोडक्ट पाए जाते हैं जिनमें रेटिनॉल होता है लेकिन आप चाहे तो घर पर ही रेटिनॉल बना सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे?

रेटिनॉल क्या है?

रेटिनॉल इलास्टिन और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन की बनावट बेहतर होती है और झुर्रियों की समस्या भी कम होती है। रेटिनॉलएक घुलनशील विटामिन है, जो अंडे, शकरकंद और गाजर में पाया जाता है। इसे आपकी इसका इस्तेमाल कई सारी स्किन केयर प्रोडक्ट्स में होता है।

ऐसे बनाएं रेटिनॉल फेस मास्क

घर पर रेटिनल फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कुछ गुलाब की पंखुड़ियां लें। उन्हें अलग-अलग करें। अब इन गुलाब की पंखुड़ियों को आधे कप दूध में ग्राइंडर में बारीक पीस लें। एकदम बारीक पीसने पर इसका कलर बदल जायेगा और वह लैवेंडर कलर में परिवर्तित हो जाएगा। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें। अब इस पेस्ट में आधा चम्मच शहद मिलाएं। आपका देसी रेटिनॉल तैयार है। अब इस पेस्ट को अपने स्किन पर हफ्ते में 3 बार लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद इसे साफ़ पानी से धोएं। यह पेस्ट अंत एजिंग पेस्ट है इसे लगाने से आपकी स्किन की बनावट बेहतर होगी और झुर्रियों का आना कम होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर