ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-08-2024

Redmi Note 14 5G को GSMA IMEI पर देखा गया, जानें स्पेसिफिकेशन

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Note 14 5G पर काम कर रही है जो कि जल्द आने की उम्मीद है। GSMA IMEI डाटाबेस के हाल ही में आए अपडेट में स्मार्टफोन के मॉडल नंबर की पुष्टि हुई है। Redmi Note 14 5G के आगमन की पुष्टि के साथ कह सकते हैं कि नई Redmi Note 14 सीरीज सितंबर में…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-08-2024
शेयर
Redmi Note 14 5G को GSMA IMEI पर देखा गया, जानें स्पेसिफिकेशन

Xiaomi कथित तौर पर Redmi Note 14 5G पर काम कर रही है जो कि जल्द आने की उम्मीद है। GSMA IMEI डाटाबेस के हाल ही में आए अपडेट में स्मार्टफोन के मॉडल नंबर की पुष्टि हुई है। Redmi Note 14 5G के आगमन की पुष्टि के साथ कह सकते हैं कि नई Redmi Note 14 सीरीज सितंबर में पेश की जाएगी। यहां हम आपको Redmi Note 14 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 14 सीरीज जल्द होगी लॉन्च

Redmi Note 14 सीरीज की जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। नए स्मार्टफोन के कोडनेम "बेरिल", "एमेथिस्ट" और "मैलाकाइट" होंगे है। Redmi Note 14 Pro 5G का कोडनेम "एमेथिस्ट" और इंटरनल मॉडल नंबर O16U होगा। यह स्मार्टफोन SM7635 संभावित Snapdragon 7S Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एक कैमरा सेटअप भी होगा जो मार्केट के अनुसार अलग-अलग होगा।

Redmi Note 14 5G को IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर 24094RAD4G के साथ देखा गया है। अब यह पुष्टि हो गई है कि हम Redmi Note 14 सीरीज से ज्यादा दूर नहीं हैं। इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है। इसके अलावा निश्चित रूप से पुष्टि कर सकते हैं कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ के साथ आएगा। हाइपरओएस सोर्स कोड से मिली जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है। इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं है कि यह Redmi Note 13 5G के समान मॉडल होने की उम्मीद है।

यह खबर शेयर करें
शेयर