ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 04-06-2023

Rajgarh :12 जून को राजगढ़ आएंगे सीएम शिवराज, कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का लिया जायजा

कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का लिया जायजा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 12 जून को प्रस्तावित राजगढ़ दौरे के मद्देनजर भोपाल संभाग आयुक्त माल सिंह और आईजी अभय सिंह ने शनिवार को मोहनपुरा डैम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कलेक्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-06-2023
शेयर
समाचार
Rajgarh :12 जून को राजगढ़ आएंगे सीएम शिवराज, कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का लिया जायजा

कमिश्नर और आईजी ने सभा स्थल का लिया जायजा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 12 जून को प्रस्तावित राजगढ़ दौरे के मद्देनजर भोपाल संभाग आयुक्त माल सिंह और आईजी अभय सिंह ने शनिवार को मोहनपुरा डैम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह सहित अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

भौगोलिक संदर्भ

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले में मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, महिला सम्मेलन, किसान सम्मेलन, आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण सहित करोड़ों की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। संभाग आयुक्त माल सिंह ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाने और गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल तथा पार्किंग आदि व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी एवं जल निगम के अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार करने की नसीहत दी। साथ ही जल निगम की ग्राउंड रिपोर्ट पीएस जल संसाधन भोपाल को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह खबर शेयर करें
शेयर