ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 25-12-2025

आंचलखेड़ा में अटल जयंती पर हुआ कार्यक्रम

माखन नगर। आरी मंडल के ग्राम आंचलखेड़ा स्थित बूथ क्रमांक 91 पर आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सुहागपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय विजयपाल सिंह विशेष रू…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-12-2025
शेयर

माखन नगर। आरी मंडल के ग्राम आंचलखेड़ा स्थित बूथ क्रमांक 91 पर आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सुहागपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय विजयपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इतिहास किताबें खोजें

इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई  के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक विजयपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का जीवन देश के लिए समर्पण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, जो आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष  फूलचंद यादव, मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, मंडल मंत्री ओमप्रकाश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जसवंत यादव, बूथ अध्यक्ष अनिल कहार, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

नए स्थान तलाशें

यह खबर शेयर करें
शेयर