ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 31-03-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में करेंगे रैली, मौके पर पुलिस बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ से शंखनाद करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। ये रैली इस लिहाज से भी खास होने जा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-03-2024
शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में करेंगे रैली, मौके पर पुलिस बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ से शंखनाद करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। ये रैली इस लिहाज से भी खास होने जा रही है क्योंकि 15 साल बाद रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शाम को तीन बजे मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर होगी। ऐसा तीसरी बार होगा, जब मोदी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से करेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर