ब्रेकिंग
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 09-06-2023

Panchak June 2023: आज से पंचक शुरू, जानें इस दौरान ना करें कौन से कार्य

Panchak June 2023:  हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने पांच दिन ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इन्हें पंचक कहा जाता है. शास्त्रों में पंचक काल को बेहद अशुभ समय माना जाता है.  आषाढ़ माह का पंचक आज 9 जून की सुबह 9 बजकर 49…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-06-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Panchak June 2023: आज से पंचक शुरू, जानें इस दौरान ना करें कौन से कार्य

Panchak June 2023:  हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने पांच दिन ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इन्हें पंचक कहा जाता है. शास्त्रों में पंचक काल को बेहद अशुभ समय माना जाता है.  आषाढ़ माह का पंचक आज 9 जून की सुबह 9 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रहा है, और 13 जून को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो रहा हैं. यह पांच दिन तक रहने वाला है.   मान्यता है कि इस दौरान कोई भी कार्य शुरू करने पर यह पूर्ण नहीं होता है. आइए यहां जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को ना करें

पंचक काल में शुभ काम ना करें

पंचक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए.

शादी, मुंडन या नामकरण नहीं करने चाहिए.

इन दिनों दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए.

पंचक के दौरान घर बन रहा हो तो उस पर छत नहीं डालनी चाहिए.

ऐसा माना जाता है कि पंचक समय में ये काम करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है.

जून 2023 पंचक तारीख व तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी 9 जून को सुबह 06 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रहे हैं, जो 13 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी 13 जून को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो रहे हैं.

5 तरह के होते हैं पंचक

धर्म-शास्‍त्रों में 5 तरह के पंचक का वर्णन किया गया है- अग्नि पंचक, चोर पंचक, राज पंचक, रोग पंचक और मृत्यु पंचक आदि. इस महीने शुक्रवार को शुरू होने के कारण इसे चोर पंचक कहा जाएगा. इस पंचक के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए. साथ ही पैसों का लेनदेन और बिजनेस संबंधी कार्य से बचना चाहिए. इससे पैसों का नुकसान हो सकता है.

यह खबर शेयर करें
शेयर