ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 27-08-2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानें-किसे कहां से मिला टिकट

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पार्टी चीफ डॉ. फारूक अब्दुल्ला द्वारा इन नामों पर मुहर लगा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-08-2024
शेयर
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानें-किसे कहां से मिला टिकट

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पार्टी चीफ डॉ. फारूक अब्दुल्ला द्वारा इन नामों पर मुहर लगाई गई है। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव पूर्व सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुछ सीटों को लेकर गंभीर मतभेद के परिप्रेक्ष्य और पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए केवल एक दिन शेष रहने पर कांग्रेस ने दो दिग्गजों- पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल को नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सीटों के बंटवारे की योजना को अंतिम रूप देने के लिए भेजा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

नेशनल कॉन्फ्रेंस की पहली लिस्ट में 18 नामों की घोषणा की गई है। इसमें सेवानिवृत्त जस्टिस हुसैन मसूदी को पंपोर, मोहम्मद खलील बंद को पुलवामा, मोहि-उद-दीन मीर को राजपोरा, शौकत हुसैन गनी को ज़ैनपोरा, शेख मोहम्मद रफी को शोपियां, सकीना इट्टू को डी.एच. पोरा, पीरजादा फिरोज अहमद को देवसर, चौधरी ज़फ़र अहमद को लारनू, अब्दुल मजीद लारमी को अनंतनाग पश्चि और डॉ. बशीर अहमद वीरी को बिजबेहरा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

वहीं, रेयाज़ अहमद खान को अनंतनाग पूर्व, अल्ताफ अहमद कालू को पहलगाम, मेहबूब इकबाल को भद्रवाह, खालिद नजीब सोहरवर्दी को डोडा, अर्जुन सिंह राजू को रामबन, सज्जाद शाहीन को बनिहाल, सज्जाद किचलू को किश्तवाड़ और पूजा थोकुर को पैडेर-नागसानी सीट से टिकट मिला है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता और समाचार उद्योग
news
Maps